[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर विस्थापन व पुनर्वास पर बनेगी विशेष कमेटी : एसडीओ

विस्थापन व पुनर्वास पर बनेगी विशेष कमेटी : एसडीओ

0
विस्थापन व पुनर्वास पर बनेगी विशेष कमेटी : एसडीओ

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी क्षेत्र के तुलसी डाबर गांव के विस्थापितों से जुड़े लंबित मुआवजा, विस्थापन और नियोजन मामलों के निष्पादन को लेकर मंगलवार को गांव के स्कूल प्रांगण में प्रशासन, कोलियरी प्रबंधन और रैयतों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने की. इस अवसर पर अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, एस पी माइंस के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. करीब दो घंटे तक चली इसमें ग्रामीणों और रैयतों ने वर्षों से लंबित मुआवजा भुगतान, ईसीएल में नियोजन, ओटीएल, विस्थापन और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के समक्ष रखा. अधिकारियों ने प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच करते हुए कई मामलों पर गंभीरता से चर्चा की और समाधान का आश्वासन दिया. एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि मुआवजा मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जायेगा, जो लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन रैयतों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रहा है. वहीं जीएम मदन मोहन कुमार ने कहा कि कोलियरी विस्तार कार्य से प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधन लगातार प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि रैयतों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और किसी भी रैयत के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. मौके पर थाना प्रभारी विपिन कुमार, सीआई विभाष कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, अंचल अमीन सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रदीप टुडू, यूनियन नेता योगेश राय, अरुण महतो, अभिषेक कुमार थे. हाइलार्ट्स : तुलसी डाबर गांव में विस्थापितों के मुद्दों पर प्रशासन-कोलियरी प्रबंधन और ग्रामीणों की अहम बैठक एसडीओ ने त्वरित निबटारे का दिया आश्वासन कोलियरी विस्तार के विस्थापिताें के लंबित मुआवजा और रोजगार पर हुआ मंथन ईसीएल विस्तार से प्रभावित रैयतों की समस्याओं की दिशा में कवायद तेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel