[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण saran news : मॉनसून में जलजमाव न हो, डीएम ने निकासी प्वाइंट का लिया जायजा

saran news : मॉनसून में जलजमाव न हो, डीएम ने निकासी प्वाइंट का लिया जायजा

0
saran news : मॉनसून में जलजमाव न हो, डीएम ने निकासी प्वाइंट का लिया जायजा
सांकेतिक तस्वीर

saran news : छपरा. मॉनसून के दौरान शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर मंगलवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव स्वयं शहर का भ्रमण करने निकले. उन्होंने जलनिकासी के विभिन्न एग्जिट प्वाइंट का निरीक्षण किया और जहां-जहां जलजमाव की समस्या होती है, वहां की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही. जलनिकासी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिये. डीएम ने साढा ढाला के समीप नाले एवं कलवर्ट की सफाई कार्य का जायजा लिया और बुडको को साढा ढाला से जटही पोखरा होते हुए रामनगर ढाला तक नाले की सफाई प्राथमिकता से कराने का निर्देश दिया. साथ ही नगर निगम को इसमें सहयोग करने को कहा गया. मौना चौक से साढा ढाला के बीच चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बुडको को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा मई माह के अंत तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने मौना चौक से गांधी चौक तक पैदल निरीक्षण कर डबल डेकर निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की. पुल निर्माण निगम को गांधी चौक से म्युनिसिपल चौक तक शेष पाइलिंग कार्य शीघ्र पूरा कर प्री-कास्ट ड्रेन निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया. जिन क्षेत्रों में पाइलिंग कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां सड़क एवं नाला निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा गया. वैकल्पिक जल निकासी व्यवस्था के तहत सभी उपयुक्त स्थानों पर पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही मौना टोला रामनगर से उत्तर की ओर दूधही पोखरा तक नाले को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसकी उड़ाही कराने को कहा गया. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बुडको के अभियंता, परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel