देवघर में बलथर की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, सुबह से जारी है जांच
Sunita Devi Income Tax Raid : देवघर के मोहनपुर प्रखंड की बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के बलथर और बैजनाथपुर स्थित आवासों पर आयकर विभाग ने शनिवार सुबह छापेमारी की. बिहार और झारखंड के अधिकारियों की टीम जांच में जुटी है, जबकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
देवघर से विजय कुमार की रिपोर्ट
Sunita Devi Income Tax Raid : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड की बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर शनिवार सुबह से आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की. कार्रवाई सुबह करीब छह बजे शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी. आयकर विभाग की टीम बलथर गांव स्थित उनके पैतृक आवास के साथ-साथ देवघर शहर के बैजनाथपुर मोहल्ले में स्थित आवास की भी जांच कर रही है.
बिहार से जुड़े मामले की जांच
सूत्रों के अनुसार बलथर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने मुखिया सुनीता देवी से कई घंटे तक पूछताछ की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिहार से जुड़े किसी आयकर मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. हालांकि आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
देवघर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कई अधिकारी और जवान तैनात
छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एक दर्जन से अधिक आयकर अधिकारी और एसएसबी के जवान जांच में लगे हैं. जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम चार-चार इनोवा वाहनों के काफिले के साथ दोनों ठिकानों पर पहुंची. कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दिनभर इस छापेमारी की चर्चा होती रही. आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है.
देवघर: बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के बलथर और बैजनाथपुर स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी.#BreakingNews #Deoghar #IncomeTax #ITRaid #Balathar #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/XTZHCM5AE3
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 4, 2026
यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल
यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत
यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची
