आईएमए देवघर की नई टीम ने संभाला पदभार, डॉ एनसी गांधी बने अध्यक्ष

Deogarh News: आईएमए देवघर की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी. पदभार ग्रहण समारोह में राज्य अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे. 

By Sweta Vaidya | May 17, 2026 1:30 PM

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

Deogarh News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) देवघर की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आईएमए देवघर सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आईएमए झारखंड के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि देवघर के सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर रहे. 

नई टीम ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया 

कार्यक्रम में आईएमए देवघर की नई टीम ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. नई कार्यकारिणी में डॉ एनसी गांधी को अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ रीता ठाकुर, डॉ आनंदबर्धन, डॉ अनिल कुमार बरनवाल और डॉ शत्रुघ्न सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई. सचिव पद पर डॉ संजय कुमार (शिवाय) का चयन हुआ. संयुक्त सचिव के रूप में डॉ मंजूषा झा, डॉ चितरंजन कुमार पंकज, डॉ प्रेम प्रकाश और डॉ अमित कुमार केशरी को चुना गया. इसके अलावा डॉ गौरी शंकर को कोषाध्यक्ष, डॉ गोपाल जी शरण को लेखा निरीक्षक तथा डॉ धन्वंतरि तिवारी को संरक्षक बनाया गया. सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ, जिसकी घोषणा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद बरनवाल ने की.

एम्स देवघर के डॉक्टरों को भी मिली जिम्मेदारी 

समारोह में एम्स देवघर के डॉ संजय कुमार को स्टेट काउंसिल का सदस्य बनाया गया. वहीं डॉ भारतेन्दु भारती और डॉ निखिल को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया.

पूर्व पदाधिकारी और चिकित्सक रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष डॉ आरएन प्रसाद, आईएमए देवघर के पूर्व अध्यक्ष डॉ जुगल किशोर चौधरी, डॉ रमन कुमार, वरिष्ठ पूर्व सचिव डॉ संजय कुमार (कुंडा) समेत आईएमए देवघर के अधिकांश सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के आकाश जैन बने एनटीए के जॉइंट डायरेक्टर, अब नीट परीक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: नोवामुंडी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत, बीडीओ ने जिम्मेदारी निभाने की अपील की