चतरा: पूर्वी नहर मरम्मत काम में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

Chatra News: चतरा के जोरी क्षेत्र में पूर्वी नहर के मरम्मत काम में अनियमितता का मामला सामने आया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | May 28, 2026 11:55 AM

दीनबंधू/ अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में स्थित गोलाई नदी के झगरतरी से उरैली तक 11 किलोमीटर पूर्वी नहर के जीर्णोद्धार में काफी अनियमितता बरती जा रही है. लगभग दो दशक पूर्व पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बनाए गए दो कूप को संवेदक द्वारा जमींदोज (मिट्टी भर कर बराबर) कर दिया गया है. 

ग्रामीणों ने मुखिया से की शिकायत 

इस बाद को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. मामले में ग्रामीण पंचायत के मुखिया नरेश प्रसाद यादव से शिकायत की है. ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया ने स्थल निरीक्षण किया और संवेदक द्वारा कुआं भर देने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, साथ ही जिर्णोद्धार में अनियमितता और दो कुआं को जमींदोज किए जाने पर उपायुक्त से जांच के बाद संवेदक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. 

जलपथ अंचल से कराया जा रहा कार्य 

जीर्णोद्धार का कार्य जलपथ अंचल से कराया जा रहा है. कार्यालय हजारीबाग में है. विभाग के कार्यपालक अभियंता और साइट इंचार्ज कनीय अभियंता का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है. संवेदक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया. 

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल