Chaibasa News : रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों को बैडमिंटन में 4 ट्रॉफी मिली
दक्षिण-पूर्व रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल -2025
By AKASH |
November 19, 2025 11:43 PM
चक्रधरपुर.
दक्षिण-पूर्व रेलवे इंटर स्कूल यूथ फेस्टिवल में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बैडमिंटन खिलाड़ियों का दबदबा रहा. खड़गपुर में आयोजित फेस्टिवल में स्कूल ने बालक व बालिका वर्ग में चार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. बालक वर्ग में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बिट्टू दास विजेता व जीत कुमार डे उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में आसिफा तबस्सुम विजेता व सोमिता डे उपविजेता रही. फेस्टिवल में दक्षिण-पूर्व रेलवे के नौ रेलवे स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. पुरस्कार लेकर चक्रधरपुर लौटने पर रेलवे स्कूल के प्रधानाध्यापक ओमपाल सिंह व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों के साथ खेल शिक्षक व प्रशिक्षक सुप्रियो साधु व राजेंद्र साहू थे....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:35 PM
July 5, 2026 7:38 PM
July 4, 2026 5:29 PM
July 3, 2026 1:11 AM
July 1, 2026 9:27 PM
July 1, 2026 7:41 PM
June 30, 2026 6:02 PM
June 28, 2026 5:51 PM
June 26, 2026 4:04 PM
चाईबासा ब्लड बैंक कांड: 5 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के आरोपी डॉक्टरों को झारखंड हाईकोर्ट से राहत
June 26, 2026 7:07 AM
