चक्रधरपुर रेल मंडल में जुलाई से नवंबर तक मरम्मत कार्य, 16 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द; दो के बदले मार्ग
Railway News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर. चक्रधरपुर रेल मंडल में जुलाई से नवंबर तक ट्रैक मरम्मत और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों के चलते 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
सुशील महतो
Railway News: मौसम में होने वाली बदलाव को देखते हुये चक्रधरपुर रेल मंडल ने रेलवे ट्रैक का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर जुलाई से नवंबर तक रेलवे ट्रैक की मरम्मति व पुराने पटरियों को बदलने का काम पूरा किया जायेगा. ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने जुलाई से नवंबर तक हर माह अलग-अलग तिथियों में 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में जुलाई से नवंबर तक रेलवे ट्रैक की मरम्मति व पुराने पटरी को बदलने का महत्वपूर्ण काम पूरा किया जायेगा. इस काम के पूरा होने से चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और मौजूदा रेलवे ट्रैक पर दबाव कम होगा.
ब्लॉक के कारण रद्द रहेगी ये ट्रेनें
- 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 2, 9, 16, 23, 30 जुलाई, 6, 13, 20, 27 अगस्त, 3, 10, 17, 24 सितंबर, 1, 8, 15, 22, 29 अक्तूबर व 12 नवंबर को.
- 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 5, 12, 19, 26 जुलाई, 2, 9, 16, 23, 30 अगस्त, 6, 9, 20, 27 सितंबर, 4, 11, 18, 25 अक्तूबर, 1, 8, 15 नवंबर को.
- 18125/ 18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई, 7, 14, 21, 28 अगस्त, 4, 11, 18, 25 सितंबर, 2, 9, 16, 23, 30 अक्तूबर, 6 व 13 नवंबर.
- 18175/ 18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जुलाई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अगस्त, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 अक्तूबर, 3, 6, 10, 13 व 17 नवंबर.
- 68029/ 68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला एक्सप्रेस 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जुलाई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अगस्त, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 अक्तूबर, 3, 6, 10, 13, 17 नवंबर.
- 18109/ 18110 टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जुलाई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अगस्त, 1, 4, 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 अक्तूबर, 3, 6, 10, 13, व 17 नवंबर को.
- 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जुलाई, 3, 4, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 अगस्त, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितंबर, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30 अक्तूबर, 2, 6, 9, 13 व 16 नवंबर को.
- 18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अगस्त, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्तूबर, 3, 7, 10, 14 व 17 नवंबर को.
- 18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अगस्त, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्तूबर, 3, 7, 10, 14 व 17 नवंबर को.
- 22861/12872 हावड़ा-कांटाबांजी, टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 जुलाई, 4, 11, 18, 25 अगस्त, 1, 8, 15, 22, 29 सितंबर, 6, 13, 20, 27 अक्तूबर. 3, 11, 10 व 17 नवंबर को.
- 18107 राउरकेला -जगदलपुर एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 जुलाई, 4, 11, 18, 25 अगस्त, 1, 8, 15, 22, 29 सितंबर, 6, 13, 20, 27 अक्तूबर, 3, 10, 17 नवंबर को.
- 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 जुलाई, 5, 12, 19, 26 अगस्त, 2, 9, 16, 23, 30 सितंबर, 7, 14, 21, 28 अक्तूबर, 4, 11 व 18 नवंबर को.
शॉट टर्मिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें
- 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस 2, 9, 16, 23, 30 जुलाई, 6, 13, 20, 27 अगस्त, 3, 10, 17, 24 सितंबर, 1, 8, 15, 22, 29 अक्तूबर व 5 व 12 नवंबर को राउरकेला में शॉट टर्मिनेट होकर चलेगी.
- 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई, 7, 14, 21, 28 अगस्त, 4, 11, 18, 25 सितंबर, 2, 9, 16, 23, 30 अक्तूबर, 6 व 13 नवंबर को राउरकेला में शॉट टर्मिनेट होकर चलेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें
- 18478 योगनगरी ऋर्षिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 2, 9, 16, 23, 30 जुलाई, 6, 13, 20, 27 अगस्त, 3, 10, 17, 24 सितंबर, 1, 8, 15, 22, 29 अक्तूबर, 5 व 12 नवंबर को भाया इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सीटी-कटक होकर चलायी जायेगी.
- 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 जुलाई, 3, 10, 17, 24, 31 अगस्त, 7, 14, 21, 28 सितंबर, 5, 12, 19, 26 अक्तूबर व 2, 9 व 16 नवंबर को भाया कांड्रा-सीनी होकर चलायी जायेगी.
ये भी पढ़ें…
चक्रधरपुर में डिस्ट्रिक्ट लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Chaibasa: कोल्हान यूनिवर्सिटी में UG के लिए 15000 आवेदन, PG के लिए भी एडमिशन शुरू
