Chaibasa News : बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन
चाईबासा : चार माह की बकाया प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर सीएचसी पहुंचीं सहियाएं
By AKASH |
January 29, 2026 11:46 PM
चाईबासा.
चाईबासा ग्रामीण क्षेत्र की सहिया चार माह का बकाया प्रोत्साहन राशि की मांग लेकर गुरुवार को सीएचसी पहुंची. सहियाओं ने एकाउंटेंट से चार माह का प्रोत्साहन राशि देने की मांग की. सहियाओं ने कहा कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किये जाने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. पैसे के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्कूल में फीस बाकी होने पर नोटिस भेजा रहा है. एकाउंटेंट द्वारा बताया जाता है कि प्रोत्साहन राशि ट्रेजरी से भुगतान होगा. ट्रेजरी को आवंटन भेज दिया गया है, लेकिन ट्रेजरी का कहना है कि कुछ नहीं भेजा गया है. इसे लेकर सहियाओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बताया कि सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में 97 सहिया हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्य करती हैं. इधर, सीएचसी के एकाउंटेंट ने कहा कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से होने का नियम कर दिया गया है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:35 PM
July 5, 2026 7:38 PM
July 4, 2026 5:29 PM
July 3, 2026 1:11 AM
July 1, 2026 9:27 PM
July 1, 2026 7:41 PM
June 30, 2026 6:02 PM
June 28, 2026 5:51 PM
June 26, 2026 4:04 PM
चाईबासा ब्लड बैंक कांड: 5 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के आरोपी डॉक्टरों को झारखंड हाईकोर्ट से राहत
June 26, 2026 7:07 AM
