Chaibasa News : हरिजन बस्ती में गोलियां चलीं, ब्राउन शुगर तस्कर काे तलाश रही पुलिस

चक्रधरपुर: घटनास्थल से तीन खोखा बरामद, जांच जारी

By AKASH | November 20, 2025 12:10 AM

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के पीछे हरिजन बस्ती में बुधवार की दोपहर सरेआम गोली चलने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है. लोगों ने बताया कि गांजा और ब्राउन शुगर के कारोबारी मुकेश साह ने चार गोलियां चलायी है. घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना की पुलिस पहुंची. मौके से तीन खोखा बरामद किया है. पुलिस मुकेश साह की तलाश कर रही है. हालांकि मुकेश साह फरार है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर 5-6 युवक मुकेश साह के पास पहुंचे. सभी मुकेश साह के घर आगे सड़क पर बात कर रहे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद मुकेश ने बंदूक निकाल कर हवाई फायरिंग कर दी. यह देख सभी युवक भाग गये.

ब्राउन शुगर व गांजे की बिक्री धड़ले से

चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर व गांजे की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. कई परिवार संकट में हैं. बताया जाता है कि शहर में सफेद पावडर के नाम से ब्राउन शुगर कारोबार चल रहा है.

इन जगहों में मिलती है ब्राउन शुगर

शहर की हरिजन बस्ती (मुख्य अड्डा), टोकलो रोड, ग्लैन भट्ठी रोड, पुरानाबस्ती, दंदासाई आदि. चक्रधरपुर में हवाई फायरिंग की घटना हुई है. मामले की जांच चल रही है. घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है. गोली चलाने वाले और कारणों का पता लगाया जा रहा है.

– अवधेश कुमार, थाना प्रभारी, चक्रधरपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है