Chaibasa News : मंईयां के 300 व अबुआ आवास के 250 आवेदन आये

चाईबासा. नीमडीह में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

By AKASH | November 22, 2025 11:43 PM

चाईबासा.

नीमडीह पंचायत के गुटुसाई हिलटॉप मैदान में शनिवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक आइटीडीए जयदीप तिग्गा, बीडीओ अमिताभ भगत, मुखिया सुमित्रा देवगम, मानकी दलपत देवगम, मुंडा अर्जुन देवगम, जानुम सिंह देवगम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए. मंत्री ने रोशनी आजीविका सखी मंडल को क्रेडिट लिंकेज के तहत डेढ़ लाख रुपये का स्वीकृति पत्र, अंकित कुमार, रामेश्वर पूर्ति, मुनुरेन सांगा को जन्म प्रमाण पत्र, गुलू गोप व रीता देवी को पेंशन स्वीकृति पत्र एवं सुशीला देवगम, लादुरा गोप को जॉब कार्ड प्रदान किया गया. शिविर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 300 आवेदन व अबुआ आवास योजना के लिए 250 आवेदन प्राप्त हुए. इस मौके पर पंचायत सचिव पूनम कुमारी, रोजगार सेवक शिवानी दास, पंसस यशोमती मोहंती, वार्ड सदस्य अमोल विश्वकर्मा, गुरुवारी देवगम, राकेश पोद्दार, मेनका दास, विकास खंडाइत, दिव्यांशु चटर्जी, सूरज मुंडा समेत समूह की महिलाएं मौजूद थीं.

28 पंचायतों में सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम के 16 प्रखंडों की 28 पंचायतों में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया. इसमें लाभुकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. कुमारडंगी प्रखंड की पंचायतों में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रविवार को आठ पंचायतों में शिविर का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है