किसी भी लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद का उत्तर गोली और हिंसा नहीं हो सकता : अर्जुन मुंडा

पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी, हिंसा और भय के माहौल से तंग आकर भाजपा को प्रचण्ड समर्थन दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

By Sweta Vaidya | May 7, 2026 12:00 PM

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरीष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ जी की गोली मारकर की गई हत्या का समाचार अत्यंत दुःखद, निंदनीय और चिंताजनक है. 

एक्स पर किया पोस्ट 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी, हिंसा और भय के माहौल से तंग आकर इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड समर्थन दिया है. जनता बदलाव चाहती है, शांति चाहती है, लोकतंत्र और कानून का राज चाहती है. लेकिन राजनीतिक हिंसा की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमला हो रहा है. किसी भी लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद का उत्तर गोली और हिंसा नहीं हो सकता. उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. 

इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला