[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल वीरपुर में 200 से अधिक युवतियों का शौर्य प्रदर्शन, दुर्गा वाहिनी ने दिखाया अनुशासन और आत्मविश्वास

वीरपुर में 200 से अधिक युवतियों का शौर्य प्रदर्शन, दुर्गा वाहिनी ने दिखाया अनुशासन और आत्मविश्वास

0
वीरपुर में 200 से अधिक युवतियों का शौर्य प्रदर्शन, दुर्गा वाहिनी ने दिखाया अनुशासन और आत्मविश्वास
दुर्गावाहन का शक्ति प्रदर्शन के साथ नगर भ्रमण

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट.

Supaul News :वीरपुर नगर में मंगलवार को दुर्गा वाहिनी के सात दिवसीय शौर्य शिविर के तहत भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया. इस दौरान 200 से अधिक युवतियों ने अनुशासित कदमताल, शारीरिक कौशल और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे इस पथ संचलन का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.

पूरे नगर में दिखा उत्साह और अनुशासन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर से पथ संचलन की शुरुआत हुई. यह इंडोनपाल रोड, हॉस्पिटल रोड, गोल चौक, पीएमसी मार्ग, कारगिल चौक, सुभाष मार्ग और मुख्य सड़क होते हुए विभिन्न इलाकों से गुजरा. बाद में थाना रोड, कोशिकी भवन और एसडीएम आवास मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसका समापन हुआ.

पूरे मार्ग में प्रतिभागी युवतियों ने अनुशासित पंक्तियों में मार्च करते हुए शौर्य और आत्मविश्वास का परिचय दिया. कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया.

प्रदर्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

पथ संचलन के दौरान विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रशिक्षु युवतियों ने दंड, यष्टि और अन्य शारीरिक कौशलों का प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जुटे रहे.

युवतियों द्वारा प्रस्तुत शारीरिक दक्षता और अनुशासन ने दर्शकों को प्रभावित किया. कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला.

आत्मरक्षा से लेकर व्यक्तित्व विकास तक का प्रशिक्षण

कार्यक्रम में उपस्थित पटना एवं गुवाहाटी क्षेत्र के धर्माचार संपर्क प्रमुख बीरेन्द्र बिमल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के युवती संगठन दुर्गा वाहिनी द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि शिविर में प्रतिभागियों को योग, दंड, यष्टि, शारीरिक प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर भी विशेष चर्चा की जा रही है.

नेतृत्व और समाज सेवा की भावना विकसित करने पर जोर

बीरेन्द्र बिमल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संगठन भावना और समाज सेवा के प्रति समर्पण विकसित करना है. प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

कार्यक्रम में कोसी विभाग संचालक बुद्धेश्वर शर्मा, बजरंग दल के गुड्डू मंडल, राजकिशोर सिंह, इंद्रजीत, रूपेश रंजन, रामाशंकर जी, शिवानी देव, दुर्गेश कुमार, सुबोध शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Also Read: लोकगायक, अभिनेता से नेता बनने तक, पवन सिंह का ‘पावर स्टार’ सफर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel