[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार मैट्रिक 2026 अंक पत्र जारी, गलतियों में सुधार की अंतिम तारीख 20 जून, छात्रों के लिए बड़ी खबर

बिहार मैट्रिक 2026 अंक पत्र जारी, गलतियों में सुधार की अंतिम तारीख 20 जून, छात्रों के लिए बड़ी खबर

0
बिहार मैट्रिक 2026 अंक पत्र जारी, गलतियों में सुधार की अंतिम तारीख 20 जून, छात्रों के लिए बड़ी खबर
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Board 10th Result Update: (अंबर की रिपोर्ट)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. बोर्ड ने सभी जिलों में अंक पत्र, Provisional Certificate, क्रॉस लिस्ट और सारणीयन पंजी (Tabulation Register) भेज दिए हैं. अब विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द दस्तावेज प्राप्त कर छात्रों को वितरण की प्रक्रिया शुरू करें.

जिलों में भेजे गए अंक पत्र और प्रमाण पत्र

बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयों को आवश्यक दस्तावेज भेज दिए हैं. विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे DEO कार्यालय से अंक पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त कर छात्रों को समय पर वितरित करें. वितरण से पहले हर अंक पत्र का मिलान स्कूल रिकॉर्ड से करना अनिवार्य होगा.

गलतियों पर सख्त नियम, फोटो में त्रुटि पर नहीं मिलेगा प्रमाण पत्र

यदि किसी अंक पत्र में गलत फोटो, अस्पष्ट फोटो या फोटो नहीं छपा है, तो ऐसे दस्तावेज छात्र को नहीं दिए जाएंगे. यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानों की होगी कि सभी विवरण सही हों.

20 जून तक सुधार का अंतिम मौका

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि त्रुटिपूर्ण अंक पत्रों को साक्ष्य सहित अग्रसारण पत्र (Forwarding Letter) के साथ 20 जून 2026 तक संबंधित जिला परीक्षा शाखा में जमा करना होगा. इसके बाद किसी भी प्रकार की फोटो संबंधी त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी.

स्कूल प्रधानों की जिम्मेदारी तय

समय पर सुधार नहीं कराने की स्थिति में अंक पत्र में किसी भी गलती की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी. बोर्ड ने सभी डीईओ को निर्देश दिया है कि वे विद्यालयवार पैकेट तुरंत प्रधानों को उपलब्ध कराएं.

गलत वितरण पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

यदि किसी विद्यालय को गलती से दूसरे स्कूल के छात्र का अंक पत्र मिल जाता है, तो उसे तुरंत वापस कराने का निर्देश दिया गया है. बिहार बोर्ड ने प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने पर जोर दिया है.

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अंक पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत अपने विद्यालय से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके.

ALSO READ: पटना की गंगा बनी पर्यटन का हॉटस्पॉट, ‘गंगा विहार’ क्रूज से बढ़ा आकर्षण, पार्टी का भी उठा सकते है लुफ्त, जानिए कितना है टिकट प्राइस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel