[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जारी हुआ पूरा रोस्टर

लखीसराय सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जारी हुआ पूरा रोस्टर

0
लखीसराय सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जारी हुआ पूरा रोस्टर
सदर अस्पताल लखीसराय

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट:

Lakhisarai OPD update: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने मंगलवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा इलाज के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि नियमित ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा इवनिंग ओपीडी का संचालन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा. वहीं इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी.

दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी सेवा

जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ. अवधेश कुमार और डॉ. शाहिद वासिम मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ. सुधांशु कुमार की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.

गायनी ओपीडी में रहेंगी डॉ. हरि प्रिया

महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गायनी ओपीडी में मंगलवार को डॉ. हरि प्रिया की ड्यूटी निर्धारित की गई है. अस्पताल प्रशासन ने महिला मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. निशांत निराला, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. संगीता राय तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. पंकज कुमार मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे रहेगी चालू

इमरजेंसी कक्ष में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. गोपाल, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. विकास कुमार झा तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. राज अभय की ड्यूटी लगाई गई है. आपातकालीन स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू का रोस्टर जारी

पीडिया ओपीडी में मंगलवार को डॉ. पवन कुमार बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे.

वहीं एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक हरदीप बागेड़िया तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. हिमांशु राज नवजात शिशुओं की चिकित्सा सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी विभागों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार चिकित्सक तैनात रहेंगे, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel