शहरकोला चंवर से महिला का शव बरामद

बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला चंवर से एक महिला का शव छपरा पुलिस ने बसंतपुर व भगवानपुर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की शाम बरामद किया. बरामद महिला का शव रिविलगंज थाना के नयका बड़का बैजुटोली के प्रवीण साह की पुत्री आराध्या कुमारी (23) का है.

By DEEPAK MISHRA | April 24, 2026 10:10 PM

प्रतिनिधि, बसंतपुर. बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला चंवर से एक महिला का शव छपरा पुलिस ने बसंतपुर व भगवानपुर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की शाम बरामद किया. बरामद महिला का शव रिविलगंज थाना के नयका बड़का बैजुटोली के प्रवीण साह की पुत्री आराध्या कुमारी (23) का है. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हत्या प्रेम विवाद में होने की बात सामने आ रही है. इस मामले में छपरा नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 380/26 में पीड़ित प्रवीण साह ने कहा है कि मेरी पुत्री ने भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसा गांव के दीपक कुमार साह से शादी कर ली. उसके बाद 12 अप्रैल की रात मेरी पुत्री को उसका पति दीपक बाइक से कहीं ले गया. उसके बाद से मेरी बेटी का मोबाइल बंद बता रहा है. हम और हमारे परिजन काफी खोजबीन किए, बावजूद कुछ पता नहीं चला. इसी दौरान दीपक ने 21 अप्रैल को पचरुखी की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली. पुलिस ने छानबीन के दौरान दीपक को हिरासत में लिया तो उसने बसंतपुर के शहरकोला चंवर में शव को फेंकने की बात कही. उसके बाद सारण नगर थानाध्यक्ष ने बसंतपुर व भगवानपुर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की शाम शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया.