siwan weather: 7 जुलाई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

Siwan News: सीवान जिले के कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, मौसम कैसा रहेगा सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

By DEEPAK MISHRA | July 7, 2026 7:00 AM

: 7 जुलाई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को मेघ मेहरबान रहेंगे. दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बारिश के कारण उमस बनी रह सकती है, हालांकि तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी गयी है.

बारिश का सिलसिला जारी रहने से धान की रोपनी कर रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, शहर के निचले इलाकों और प्रमुख बाजारों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है. मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को छाता या रेनकोट साथ लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

मंदिरों में हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है

मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)

श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे

संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को

मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा

सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा

सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी

सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा

संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी

रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.