ट्रैक्टर ने महिला को कुचला,मौत

रघुनाथपुर.मंगलवार को रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर शीतलपुर गांव के समीप रघुनाथपुर बाजार आने के लिए किसी गाड़ी की प्रतीक्षा में बैठी एक महिला अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई

By Prabhat Khabar News Desk | April 16, 2024 10:16 PM

रघुनाथपुर.मंगलवार को रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर शीतलपुर गांव के समीप रघुनाथपुर बाजार आने के लिए किसी गाड़ी की प्रतीक्षा में बैठी एक महिला अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि उसके साथ एक और महिला घायल हो गई. मृत महिला मियाचाड़ी गांव निवासी उमर अली की पत्नी शाहिदा खातून बताई जा रही है. जबकि घायल महिला मेराज अहमद की पत्नी जूही खातून है. घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम की खबर पर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और अंचल अधिकारी प्रत्यक्ष कुमार जाम हटवाने के लिए घटना स्थल पर पहुंच लोगो को समझने बुझाने में लग गए. बताया जा रहा है की मृत महिला अपने छोटी देयादिन के साथ रघुनाथपुर बाजार करने के लिए घर से निकली थी. मेन रोड पर आकर गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क के किनारे पेड़ की छाव में बैठ प्रतीक्षा करने लगी. उसी समय शीतलपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिलाओं को अपने चपेट में ले लिया. जिससे एक महिला की मौत मौके पर हो गई. घटना की सूचना पर महिलाओं के परिजन और आसपास के लोगो का जमावड़ा लग गया और चीख पुकार मच गई. घटना के बाद लोगो ने मृतका के परिजनों को मुआवजा के लिए सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना पर स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच सबसे पहले चालक को हिरासत में ले लिया और घायल को उपचार हेतु रेफरल अस्पताल भिजवाया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय प्रशासन को मृतक के परिजन को मुआवजा के आश्वासन पर जाम को समाप्त कराने में सफलता मिली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका. मियाचडी में ट्रेक्टर की चपेट आई महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. वही मृतक महिला का पाँच सन्तान है. जिनमे तीन पुत्र एंव दो पुत्री है. सभी अभी नाबालिक में ही है. जिन्हें इन बच्चों की रो रो कर बुरा हाल हो गया है.