siwan weather : 1 जुलाई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

Siwan News: सीवान जिले के कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, मौसम कैसा रहेगा सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

By DEEPAK MISHRA | July 1, 2026 6:25 AM

: 1 जुलाई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

एक जुलाई को सीवान में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

सीवान में जुलाई की शुरुआत सीवान जिले में मानसून की तेज गतिविधियों के साथ होने की संभावना है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जुलाई के लिए सीवान सहित उत्तर और पश्चिम बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.दिनभर बादल छाए रहने, कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश के कारण उमस बनी रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है.

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें.किसान मौसम को देखते हुए खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें.

मंदिरों में दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)

श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे

संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को

मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा

सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा

सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी

सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा

संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी

रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.