siwan news :सीवान के मंदिरों में दर्शन

Siwan News: सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

By DEEPAK MISHRA | May 30, 2026 6:15 AM

सीवान के मंदिरों में दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)

श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे

संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को

मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा

सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा

सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी

सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा

संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी

रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.

30 मई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

30 मई को सीवान में मौसम रहेगा सुहाना, बारिश और तेज हवा के आसार

सीवान में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

शनिवार को सीवान का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर उमस बनी रह सकती है, लेकिन शाम के समय मौसम सुहावना होने की संभावना जतायी गयी है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऐसे में किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

वहीं, बारिश की संभावना के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. हालांकि बिजली कड़कने और अचानक तेज हवा चलने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है.