siwan news: सीवान के मंदिरों में 31 मई को दर्शन
Siwan News: सीवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.
सीवान के मंदिरों में 31 मई को दर्शन
सीवान के मंदिरों में 31 मई को दर्शनहंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगासुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगासुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगीसुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगासंध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगीरात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगामंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
31 मई को कैसा रहेगा सीवान में मौसम का हाल31 मई को सीवान में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहतसीवान जिले में 31 मई को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है.मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने बिहार समेत कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जतायी है.
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.तेज हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि उमस बढ़ने के कारण दोपहर के समय असहजता महसूस हो सकती है.
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गयी है.
