माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

नौतन.भाकपा माले ने शुक्रवार को पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में नौतन भुलौनी मोड़ से मार्च निकालकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है. मनरेगा कानून में समाप्त कर जी राम जी का झुनझुना दे रही है.

By DEEPAK MISHRA | February 20, 2026 9:42 PM

प्रतिनिधि,नौतन.भाकपा माले ने शुक्रवार को पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में नौतन भुलौनी मोड़ से मार्च निकालकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है. मनरेगा कानून में समाप्त कर जी राम जी का झुनझुना दे रही है. उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लगातार जनविरोधी कार्रवाई कर रही है और जनविरोधी कानून बना रही है. केंद्रीय कमेटी के सदस्य नैमुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार सरकार गरीबों के घरों पर लगातार बुलडोजर चला रही है. जबकि बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था दिए गरीबों को उजाड़ना कानूनन अपराध है. भाकपा माले के जिला सचिव हसनाथ राम ने कहा कि मजदूरों को सात सौ रुपए मजदूरी दिया जाए. उन्होंने आगे कहा कि बड़े शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव को समाप्त करने वाले यूजीसी कानून को लागू नहीं करना एक बड़ा धोखा है. सीपीएम जिला सचिव फूल मोहम्मद अंसारी, माले नेता पवन कुशवाहा, मदन यादव, अच्छेलाल सिंह, माया कुशवाहा, अर्जुन यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव शिवजी साहनी ने की. मौके पर राजेश कुशवाहा, केशव बैठा, मुकुल खरवार, सुरेंद्र राम, पूर्व मुखिया जयचंद राम, सुभाष शर्मा मौजूद थे.