हसनपुरा चेयरमैन की गाड़ी ट्रैक्टर से टकरायी

नगर पंचायत हसनपुरा के चेयरमैन बेबी गुप्ता के वाहन की बीते रात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खोदाई बारी गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया और पुनः सीधा हो गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आयी हैं.

By DEEPAK MISHRA | April 17, 2026 9:36 PM

प्रतिनिधि, हसनपुरा. नगर पंचायत हसनपुरा के चेयरमैन बेबी गुप्ता के वाहन की बीते रात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खोदाई बारी गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया और पुनः सीधा हो गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आयी हैं. घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गये. बताया जा रहा है कि चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता हसनपुरा से सीवान एक बारात में शामिल होने गये थे. बारात से लौटते समय उन्होंने अपनी गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति को दे दी और स्वयं अपने भतीजे के वाहन में सवार होकर घर लौट आये. इसी दौरान मध्यरात्रि में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली. घर के पास ही बदमाशों ने छीन लिये 80 हजार रुपये सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादाखुर्द गांव में घर के दरवाजे के समीप बदमाशों ने रुपये की छिनतई कर ली. बताया जाता है कि भादाखुर्द निवासी बांके गिरी शहर के एक बैंक से 80 हजार रुपये की निकासी कर झोले में रखकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे. घर के दरवाजे पर जैसे ही ऑटो से उतरे, बाइक सवार दो बदमाशों ने झोला छीन लिया और फरार हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.