बाइक की टक्कर से साइकिल चालक वृद्ध की मौत
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहनी भटवलिया बाजार के समीप गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक एवं साइकिल की टक्कर में साइकिल चालक की मौत हो गयी. मृतक 70 वर्षीय मंगरू यादव मुफ्फसिल थाने के भटवालिया गांव के रहनेवाले थे.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 27, 2024 8:34 PM
सीवान. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहनी भटवलिया बाजार के समीप गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक एवं साइकिल की टक्कर में साइकिल चालक की मौत हो गयी. मृतक 70 वर्षीय मंगरू यादव मुफ्फसिल थाने के भटवालिया गांव के रहनेवाले थे. बताया जाता है कि मंगरू यादव सीवान शहर से बाजार कर साइकिल से घर लौट रहे थे. भटवलिया बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी व फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मंगरू यादव को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान देर शाम में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:00 AM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 9:24 PM
July 6, 2026 9:54 PM
July 6, 2026 7:28 PM
July 6, 2026 3:39 PM
July 6, 2026 1:39 PM
July 6, 2026 2:37 PM
July 6, 2026 11:30 AM
July 6, 2026 10:45 AM
