[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में आज बीस सूत्री की बैठक, प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे योजनाओं की समीक्षा

सीवान में आज बीस सूत्री की बैठक, प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे योजनाओं की समीक्षा

0
सीवान में आज बीस सूत्री की बैठक, प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे योजनाओं की समीक्षा
बैठक के लिए तैयारी पूरी.

सीवान से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan News : जिले के प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मंगलवार को जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक करेंगे. यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय स्थित अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में आयोजित होगी.

बैठक को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को अद्यतन प्रतिवेदन एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, आपूर्ति, पेयजल, बिजली, सामाजिक सुरक्षा, सड़क निर्माण एवं नगर विकास सहित अन्य प्रमुख विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी. प्रभारी मंत्री संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे.

तटबंधों की स्थिति व नावों की उपलब्धता पर चर्चा

इसके साथ ही जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी. बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति, नावों की उपलब्धता, राहत सामग्री का भंडारण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक सतर्कता जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी.

बैठक की सभी तैयारी पूरी

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों एवं अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. बैठक में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा बीस सूत्री समिति के सदस्यों की भी भागीदारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आने देना है.

इसे भी जानें सीवान: बड़हरिया में पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 30 मवेशी बरामद, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

Previous article पौधे फिर से हो जाएंगे हरे-भरे, बस आजमाएं किचन की ये 6 चीजें
Next article जय मां काली सीमावाली: पूर्णिया के इस पावन प्रवेश द्वार पर रोज लगते हैं जयकारे, जानें 54 साल पुरानी परंपरा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel