[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पौधे फिर से हो जाएंगे हरे-भरे, बस आजमाएं किचन की ये 6 चीजें

पौधे फिर से हो जाएंगे हरे-भरे, बस आजमाएं किचन की ये 6 चीजें

0
पौधे फिर से हो जाएंगे हरे-भरे, बस आजमाएं किचन की ये 6 चीजें
सांकेतिक फोटो (Freepik)

How to Get Rid of Plant Insects at Home: घर के पौधों में हरी-भरी पत्तियां और खिलते हुए फूल हर किसी का मन खुश कर देते हैं. लेकिन कई बार इन पौधों पर कीड़े हमला कर देते हैं, जिससे पत्तियां पीली होने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है. बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कीटनाशक कीड़ों को तो मार देते हैं, लेकिन वे पौधे और हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. 

अगर आपके पौधों में भी कीड़े लग गए हैं, तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है. आपके घर और किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनसे आप बेहद असरदार और नेचुरल कीटनाशक बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 6 आसान घरेलू उपायों (How to Get Rid of Plant Insects at Home) के बारे में. 

1. नीम तेल का स्प्रे 

कीड़ों को भगाने के लिए नीम का तेल (How to Get Rid of Plant Insects at Home) सबसे बेस्ट और आजमाया हुआ तरीका है. इसमें पाए जाने वाले तत्व कीड़ों को पनपने नहीं देते. 

कैसे उपयोग करें: एक लीटर हल्के गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच नीम का तेल और आधी चम्मच लिक्विड डिश सोप मिलाएं. इसे अच्छे से हिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और हफ्ते में एक बार पौधों पर छिड़कें. 

Image 1150
PC: Freepik

2. डिश सोप और पानी का घोल

अगर पौधों पर हल्के-फुल्के कीड़े या चिपचिपे कीड़े दिख रहे हैं, तो बर्तन धोने वाला लिक्विड जेल बहुत काम आ सकता है. 

कैसे उपयोग करें: एक लीटर सादे पानी में सिर्फ एक छोटा चम्मच डिश सोप या बेबी शैम्पू मिलाएं. ध्यान रहे कि डिटर्जेंट पाउडर का यूज न करें क्योंकि वह बहुत हार्ड होता है. इस घोल को कीड़ों वाली जगह पर स्प्रे करें और आधे घंटे बाद साफ पानी से पौधों को धो दें. 

3. लहसुन और मिर्च का तीखा नुस्खा

लहसुन की तेज गंध और तीखी मिर्च कीड़ों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती. यह स्प्रे फंगस और छोटे कीड़ों को दूर रखने में बहुत मददगार है. 

कैसे इस्तेमाल करें: दो-तीन गांठ लहसुन और 2-3 हरी मिर्च को थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में पीस लें. इस पेस्ट को एक लीटर पानी में मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें. अगली सुबह इसे छान लें और इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों पर छिड़कें. 

4. बेकिंग सोडा (How to Get Rid of Plant Insects at Home)

अगर पत्तियों पर सफेद रंग की फंगस जमा हो गई है या मिट्टी में फंगस लग रही है, तो बेकिंग सोडा का उपयोग करें. 

कैसे उपयोग करें: एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें कुकिंग ऑयल की मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करके प्रभावित पत्तियों पर स्प्रे करें. यह फंगस को बढ़ने से तुरंत रोकता है. 

Image 1146
PC: Freepik

5. हल्दी पाउडर 

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं. अगर आपके गमले की मिट्टी में चींटियां हो गई हैं या छोटे-छोटे कीड़े रेंग रहे हैं, तो हल्दी (How to Get Rid of Plant Insects at Home) सबसे आसान उपाय है. 

कैसे उपयोग करें: बस एक से दो चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसे गमले की मिट्टी के चारों तरफ छिड़क दें. आप चाहें तो सूखी हल्दी को कीड़े लगी पत्तियों पर भी हल्का सा बुरक सकते हैं. 

Image 1147
PC: Freepik

6. दालचीनी का पाउडर

दालचीनी सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि पौधों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल फंगिसाइड भी है. खासकर जब छोटे पौधे उग रहे हों और उनमें फंगस लगने का डर हो, तब यह बहुत काम आती है. 

कैसे इस्तेमाल करें: गमले की ऊपरी मिट्टी की हल्की सी गुड़ाई करें और उस पर दालचीनी का पाउडर छिड़क दें.  इसकी खुशबू से कीड़े और चींटियां गमले से कोसों दूर भागते हैं. 

Image 1148
PC: Freepik

यह भी पढ़ें: घर के बालकनी को बनाएं ‘मिनी गार्डन’, कम जगह में उगाएं ये 7 पौधे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel