[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पचौड़र बाजार में एटीएम काटने की प्रयास के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर किया प्राथमिकी दर्ज

पचौड़र बाजार में एटीएम काटने की प्रयास के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर किया प्राथमिकी दर्ज

0
पचौड़र बाजार में एटीएम काटने की प्रयास के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर किया प्राथमिकी दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

तरैया. थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार में एसबीआई के एटीएम को अपराधियों के द्वारा काटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया है. एसआइ बिनोद कुमार के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि मंगलवार की रात्रि डायल 112 पर सशस्त्र बल के साथ रात्रि गस्ती में उसरी-शीतलपट्टी रोड में था, तो नियंत्रण कक्ष पटना से मोबाइल पर सूचना मिला कि पचौड़र बाजार पर स्थित एसबीआइ के एटीएम में घुसकर कुछ चोरों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है. जैसे ही दलबल के साथ पचौड़र बाजार पहुंचे तो एटीएम से दो संदिग्ध व्यक्ति भगाने लगे. जब सशस्त्र बल के द्वारा पीछा किया तबतक कुछ दूरी पर खड़ी एक उजला रंग की गाड़ी में सवार होकर तरैया की तरफ भाग निकले. उक्त गाड़ी को पीछा किया गया लेकिन रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले. उसके पश्चात पुनः एटीएम स्थल पर पहुंचे तो देखा कि अपराधियों ने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिये है. उक्त स्थल से पुलिस ने एक पिलास, लोहे की खंती समेत अन्य सामान बरामद किया. सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार पहुंचे और वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दिया. सूचना पाकर सारण के एएसपी विनीत कुमार, डीएसपी संजय कुमार सुधांशु पहुंचे और छानबीन में जुट गये. इधर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश के आलोक में इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel