[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ मेडिकल व यात्रा भत्ता बिल को लेकर पीओ को दिया पत्र

मेडिकल व यात्रा भत्ता बिल को लेकर पीओ को दिया पत्र

0
मेडिकल व यात्रा भत्ता बिल को लेकर पीओ को दिया पत्र

केदला. सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कामगारों को मेडिकल व यात्रा भत्ता बिल भुगतान नहीं मिलने पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने पीओ संजय सिंह को पत्र दिया है. पत्र में परियोजना के शाखा सचिव मो कासिम ने कहा है कि कामगार मेहनत से कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहते हैं, लेकिन कामगारों को मेडिकल व यात्रा भत्ता बिल का भुगतान नहीं हो रहा है. इसके कारण कामगार मानसिक, आर्थिक व पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में पिछले 15 जुलाई 2025 को क्षेत्रीय सचिव रणविजय सिंह के द्वारा भी महाप्रबंधक को पत्राचार कर इस समस्या से अवगत कराया गया था. आज तक इस समस्या का हल नहीं हुआ है. कर्मचारियों द्वारा नियमानुसार संबंधित कार्यालय में बिल जमा करने के बावजूद महीनों तक भुगतान नहीं किया जा रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का यात्रा भत्ता अब तक लंबित है. अगर इन मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel