[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ ग्रामीणों ने रोहने कोल माइंस की जमीन मापी का काम रोका

ग्रामीणों ने रोहने कोल माइंस की जमीन मापी का काम रोका

0
ग्रामीणों ने रोहने कोल माइंस की जमीन मापी का काम रोका

:::कंपनी के खिलाफ चार गांव के ग्रामीणों की बैठक. उरीमारी. रोहने कोल कंपनी ने पसरिया में जमीन की मापी व पेड़ों की गिनती का काम ग्रामीणों ने रोक दिया. रोहने कोल माइंस कंपनी के लोग यहां एनएमडीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन की मापी करने व पेड़ों की गिनती करने पहुंचे थे. इस कंपनी को आठ गांव की 200 एकड़ जमीन एनएमडीसी से मिली है. ग्रामीणों के विरोध के कारण मापी व पेड़ों की गिनती का कार्य पूरा नहीं हुआ. इधर, ग्रामीणों ने गुरुवार को कंपनी के खिलाफ पसरिया में बैठक की. इसमें चार गांव पसरिया, इंदरा, पसरिया टू व बरमनिया के ग्रामीण मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता जैकब्स सोरेन ने की. संचालन किशोर हांसदा ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि अधिग्रहित जमीन का मुआवजा, नौकरी, पुनर्वास की कंपनी ने अब तक कोई बात नहीं की है. कंपनी बिना ग्रामीणों की सहमति के अपना काम शुरू करने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने रवैया नहीं सुधारा, तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में राजेंद्र सोरेन, गणेश सोरेन, चंदन गंझू, गणेश मांझी, शिकारी टुडू, रोहनलाल हांसदा, रमेश मांझी, सूरज लकड़ा, राजेंद्र किस्कू, नरेश मुर्मू, किशोर मांझी, महावीर बेसरा, दिलीप बेसरा, मदन गंझू, जगरनाथ गंझू, दिलीप तिर्की, रामदास मांझी, गहन सोरेन, बहादुर बेसरा, सीमा देवी, मोनिका देवी, सरिता सोरेन उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel