[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा में 18-19 जुलाई को होगी राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप, तैयारी जोरों पर

छपरा में 18-19 जुलाई को होगी राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप, तैयारी जोरों पर

0
छपरा में 18-19 जुलाई को होगी राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप, तैयारी जोरों पर
कार्यक्रम को लेकर बैठक करते हुए.

Saran News : आगामी 18 एवं 19 जुलाई को गड़खा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, सरायबख्स में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर सारण साइकिलिंग संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह ने की, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

करीब 200 साइकिल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

संघ के सचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 200 साइकिल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों एवं कोच आशीष के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

अलग-अलग समितियों का गठन किया गया

बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवासन, परिवहन, भोजन, अनुशासन, वित्त, उद्घाटन समारोह और मीडिया समन्वय सहित विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया. विभिन्न समितियों की जिम्मेदारी संगीता सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. कल्पना छेत्री, रौशनी रॉय, अजीत सिंह, रत्नेश सिंह, अंबुज झा, राकेश सिंह, प्रतीक, शैलेन्द्र पुरी, अभिषेक सिंह, अर्पित सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश, आनंद, ऋषभ, राम कुमार, अभिनन्दन और बिपिन बिहारी समेत अन्य सदस्यों को सौंपी गई.

कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया

बैठक के अंत में मदन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आयोजन को लेकर डॉ. सुरेश सिंह का संरक्षण एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया.

Also Read : सारण में आंगनबाड़ी केंद्र मिला बंद तो सेविका और सहायिका का कटेगा वेतन, जा सकती है नौकरी, DM का आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel