[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था नदारद, राहगीरों के सूख रहे गले

भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था नदारद, राहगीरों के सूख रहे गले

0
भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था नदारद, राहगीरों के सूख रहे गले

नगर परिषद की लापरवाही उजागर

पैसे खर्च कर गन्ने का जूस पीकर प्यास बुझा रहे लोग

सिमरी बख्तियारपुर. भीषण गर्मी के बीच नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो रही है. शहर में अब तक सार्वजनिक प्याऊ (शीतल पेयजल) की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चौक-चौराहों, वाहन स्टैंड और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में राहगीरों के लिए मुफ्त ठंडे पानी की सुविधा नदारद है. ऐसे में गरीब, मजदूर और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को मजबूरी में पैसे खर्च कर प्यास बुझानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी शुरू होते ही प्याऊ लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इस बार अब तक जमीन पर कोई पहल नजर नहीं आयी है. जिस कारण जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद की उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

गर्मी बढ़ी तो गन्ने के जूस की मांग भी तेज

जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे बाजार में गन्ने के जूस की मांग भी तेज हो गयी है. नगर के चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में गन्ने के जूस की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है. खासकर दोपहर के समय लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ताजा गन्ने का जूस पीना पसंद कर रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बिक्री में काफी इजाफा हुआ है. एक विक्रेता ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 40-50 गिलास जूस की बिक्री होती थी, वहीं अब यह संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है. स्कूल-कॉलेज के छात्र, मजदूर वर्ग और राहगीर सबसे अधिक ग्राहक बन रहे हैं.

सेहत के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञों के अनुसार, गन्ने का जूस न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. यह प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. गर्मी में शरीर में पानी की कमी को दूर करने में यह मददगार है. साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर करता है और लीवर को स्वस्थ रखने में भी सहायक माना जाता है.

राहत के इंतजार में लोग

भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक ओर लोग गन्ने के जूस से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं नगर परिषद की निष्क्रियता ने हालात और कठिन बना दिया है. लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द शहर के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि आमजन को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel