[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई उधार नहीं देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, दुकान में तोड़फोड़

उधार नहीं देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, दुकान में तोड़फोड़

0
उधार नहीं देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, दुकान में तोड़फोड़

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के रतनपुर चौक स्थित एक किराना दुकान में उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित दुकानदार सोनू कुमार सिंह ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही एक पिता-पुत्र पर मारपीट, धमकी और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार, रतनपुर निवासी सोनू कुमार सिंह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए चौक पर छोटी सी दुकान चलाते हैं. बताया गया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के ही नीतीश यादव दुकान पर उधार सामान लेने पहुंचा. दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार करने पर वह अभद्र व्यवहार करने लगा. विरोध करने पर उसने अपने पिता बबलू यादव को बुला लिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर लाठी-डंडे से सोनू कुमार सिंह पर हमला कर दिया और दुकान में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया. हमले के दौरान दुकानदार ने किसी तरह काउंटर की आड़ लेकर अपनी जान बचायी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गये. पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. पीड़ित ने गिद्धौर थानाध्यक्ष से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel