[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी खूंटी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, रथ को दिखाई हरी झंडी

खूंटी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, रथ को दिखाई हरी झंडी

0
खूंटी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, रथ को दिखाई हरी झंडी
खूंटी में विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान रथ को रवाना करते अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (तृतीय चरण) के तहत जिला मलेरिया विभाग और चाइल्ड इन नीड इंस्टिट्यूट (सीनी) के संयुक्त तत्वावधान में सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य मलेरिया से बचाव और नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करना था.

स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. सोभा किस्पोट्टा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कानन बाला तिर्की, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. उदयन शर्मा, मलेरिया विभाग के अरुण कुमार और जिला वीबीडी सलाहकार अनुप्रिया होरो सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे. इसके अलावा मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों से आई सहिया कार्यकर्ता और सीनी संस्था के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

मलेरिया से बचाव पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सोभा किस्पोट्टा ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसे पूरी तरह रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि समय पर जांच, सही इलाज, साफ-सफाई और मच्छरदानी के नियमित उपयोग से इस बीमारी से बचा जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.

जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ जिले के उच्च प्रभावित क्षेत्रों में जाकर गांव-गांव लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के बारे में जानकारी देगा. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है.

सामूहिक प्रयास से मिलेगा सफलता

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है. इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है. जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे और बचाव के उपाय नहीं अपनाएंगे, तब तक इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, बिरसा मुंडा के मर्डर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मलेरिया मुक्त समाज का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मलेरिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. इस तरह के अभियानों से न सिर्फ जागरूकता बढ़ती है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा भी मिलती है. यह पहल खूंटी जिले को मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: छोटे भाई की शादी का कार्ड बांट रहे बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Previous article सड़क दुर्घटना में युवक घायल
Next article भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था नदारद, राहगीरों के सूख रहे गले
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel