[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया होली के आठवें दिन बेलौरी में सजता है माता शीतला का भव्य दरबार, आते हैं देश-विदेश के श्रद्धालु

होली के आठवें दिन बेलौरी में सजता है माता शीतला का भव्य दरबार, आते हैं देश-विदेश के श्रद्धालु

0
होली के आठवें दिन बेलौरी में सजता है माता शीतला का भव्य दरबार, आते हैं देश-विदेश के श्रद्धालु

राजकुमार चौधरी, पूर्णिया पूर्व. होली के आठवें दिन बेलौरी के कृष्णापुरी में माता शीतला का दरबार सजता है. असीम आस्था की बानगी यह है कि यहां शीतला मेले में आसपास के राज्यों के साथ-साथ नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचकर चढ़ावा चढ़ाते हैं. मंदिर के इतिहास के बारे में बुजुर्ग बताते हैं कि वर्ष 1945 में इस इलाके में चेचकका भीषण प्रकोप हुआ था. उस समय लोगों ने माता शीतला का आह्नवान. किया, जिसके बाद महामारी का प्रकोप समाप्त हो गया तभी से यहां माता शीतला की पूजा-अर्चना की परंपरा शुरू हुई. इस बार 11 मार्च को माता शीतला का दरबार सजेगा इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. मेला ग्राउंड में अभी से ही झूले, जादू, सर्कस और विभिन्न दुकानों की सजावट शुरू हो गई है. 10 मार्च की निशा पूजा व 11 मार्च की सुबह से दर्शन मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित करने वाले स्वर्गीय रोहिणी कविराज के पौत्र एवं मंदिर के पुजारी प्रहलाद दास ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च की संध्या को निशा पूजा होगी. इसके बाद बुधवार को सुबह से पूजा-अर्चना शुरू होगी और मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. बलि चढ़ाने के लिए अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंगलवार शाम से टोकन देने की व्यवस्था की जाएगी. बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बलि प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण होगा. व्यवस्था पर पूजा समिति ने बनायी योजना मेला व पूजा को सफल बनाने के लिए शीतला पूजा समिति के सदस्यों ने बैठक कर विस्तृत रणनीति तैयार की है. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रणव देवनाथ ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, यातायात, बिजली-पानी, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड, खोया-पाया सेवा तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी भूमिका मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. पूजा समिति के सदस्य रितन सरकार ने बताया कि कटिहार डीआरएम को लिखित आवेदन दिया जाएगा, क्योंकि मंदिर के पास से कटिहार-जोगबनी रेलखंड की मुख्य लाइन गुजरती है. बुधवार को ट्रेनें मंदिर के पास धीमी गति से गुजरें तथा जीआरपी और आरपीएफ के जवान पर्याप्त संख्या में रेलवे ट्रैक पर तैनात रहें, इसके लिए अनुरोध किया जाएगा. साथ ही पूर्णिया जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को भी पत्र देकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने की मांग की जाएगी हर साल की तरह इस बार भी मंदिर और मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे. मुफस्सिल थाना पुलिस भी रहेगी चौकस वहीं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि मेले को लेकर सभी बिंदुओं पर तैयारी की जा रही है. मेला समिति और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है. मंगलवार और बुधवार को बेलौरी मुख्य चौक से लेकर मेला ग्राउंड और मंदिर परिसर तक पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. बेलौरी चौक और सतासी अड्डा पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel