[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि में विस्तार

न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि में विस्तार

0
न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि में विस्तार

कटिहार यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए न्यू जलपाईगुड़ी वाया कटिहार होकर अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अतिरिक्त चार फेरों के लिए समय अवधि बढ़ाई है. त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04654/04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी की सेवा को दोनों दिशाओं से अतिरिक्त चार-चार फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है. इस ट्रेन सेवा की परिचालन अवधि में बढ़ोतरी से देश के उत्तरी व पूर्वी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी मज़बूत होगी. पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर के यात्रियों के लिए यात्रा आसान होगी. इसके अलावा, गुवाहाटी व दिल्ली के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. ज़्यादा सीटें व बर्थ मिलने पर असम व राष्ट्रीय राजधानी के बीच यात्रियों की भारी मांग को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी. अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल की सेवा को 04 से 25 मार्च तक बढ़ाया है. जिसकी यात्रा प्रत्येक बुधवार को शुरू होगी. वापसी में न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल की सेवा को 06 से 27 मार्च तक बढ़ाया है. यात्रा प्रत्येक शुक्रवार को शुरू होगी. यह ट्रेन मौजूदा सेवा दिवस, समय-सारणी, संयोजन और ठहराव के साथ चलेगी. इसी तरह, वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 05699 गुवाहाटी-दिल्ली 08 मार्च रविवार को चलेगी. यह ट्रेन गुवाहाटी से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी. 10 मार्च को दिल्ली 13:00 बजे पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार बेगूसराय, छपरा, वाराणसी और प्रयागराज जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल कोच होंगे. इन स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाए जाने से यात्रियों को काफी लाभ होगा, क्योंकि इससे उन लोगों को यात्रा के अन्य विकल्प मिलेंगे और व्यस्त मार्गों पर भीड़ कम होगी. इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एन एफ रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel