किशनगंज
शहर के खगडा प्रेम पुल निवासी जूही दास का यूपीएससी में चयन हो गया. जूही को यूपीएससी की परीक्षा में 649 वां रैंक मिला है. स्व निवारन दास व मां अधिवक्ता अन्निका दास की पुत्री जूही को चौथे प्रयास में ये सफलता मिली है. इससे पहले जूही दूसरे और तीसरे प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंची थी. मिली जानकारी के अनुसार जूही के पिता का बीमारी से 13 फरवरी को देहांत हो गया था और 24 फरवरी को साक्षात्कार था. जूही ने ही अपने पिता को मुखाग्नि दी थी और इसके बाद भी जूही साक्षात्कार में शामिल हुई थी और अंतिम रूप से सफल भी हुई. जूही की प्रारंभिक शिक्षा किशनगंज में ही हुई और वर्ष 2015 में बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल से 9.4 सीजीपीए लाकर मैट्रिक, वर्ष 2017 में चैतन्या विशाखापटनम से 92 प्रतिशत अंक लाकर इंटर और कोलकाता से बीटेक किया. जूही के पिता अपने घर के पास ही मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते है. मां अन्निका दास न्यायमित्र है.