[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया शहर में सड़क पर उतरे एसएसपी, दर्जनों वाहनों के कटे चालान

पूर्णिया शहर में सड़क पर उतरे एसएसपी, दर्जनों वाहनों के कटे चालान

0
पूर्णिया शहर में सड़क पर उतरे एसएसपी, दर्जनों वाहनों के कटे चालान
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Purniya News : शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क पर बढ़ती लापरवाही पर लगाम कसने के उद्देश्य से पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन मंगलवार को स्वयं सड़क पर उतरकर विशेष अभियान का नेतृत्व करते नजर आए. पंचमुखी मंदिर के समीप चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. एसएसपी को सड़क पर देखकर नियम तोड़ने वाले चालकों और मनचलों में हड़कंप की स्थिति बन गई.

अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने, सड़क पर स्टंट करने और रील बनाने वाले युवकों को रोककर उनके वाहनों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए. चार पहिया वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए काले शीशों को मौके पर ही हटवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया.

यातायात नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर हुड़दंग, स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य न केवल वाहन चालक की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं. उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की सलाह दी.

अभियान के दौरान एसएसपी ने केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. नियमों की अनदेखी के कारण ही शहर में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

जारी रहेगा अभियान

उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. पुलिस अब ट्रैफिक उल्लंघन और सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ और अधिक सख्ती से कार्रवाई करेगी. एसएसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान से यह स्पष्ट संदेश गया कि पूर्णिया की सड़कों पर अब नियमों की अनदेखी और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel