[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile OLA, TVS और Bajaj की टेंशन बढ़ाने, इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही यह कार कंपनी, 150Km तक की रेंज का दावा

OLA, TVS और Bajaj की टेंशन बढ़ाने, इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही यह कार कंपनी, 150Km तक की रेंज का दावा

0
OLA, TVS और Bajaj की टेंशन बढ़ाने, इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही यह कार कंपनी, 150Km तक की रेंज का दावा
vinfast new electric scooter / ai image

भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अब इस रेस में विदेशी कंपनियां भी पूरी ताकत से उतरने लगी हैं. वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast ने भारतीय बाजार के लिए एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट कराया है. माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारतीय ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर सकती है. दिलचस्प बात यह है कि पेटेंट में दिखा स्कूटर मौजूदा VinFast Viper से काफी मिलता-जुलता नजर आता है, लेकिन इसके डिजाइन में कई नए बदलाव देखने को मिलते हैं.

भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट पर VinFast की नजर

VinFast की पैरेंट कंपनी Vingroup भारत को अपने प्रमुख बाजारों में शामिल कर रही है. कंपनी पहले ही इलेक्ट्रिक कारों और हाल ही में अपनी Green SM कैब सर्विस के जरिए भारतीय बाजार में कदम बढ़ा चुकी है. अब नए डिजाइन पेटेंट से संकेत मिल रहे हैं कि VinFast इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है.

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन साझा नहीं की है, लेकिन पेटेंट फाइल होना भविष्य की योजना का मजबूत संकेत माना जा रहा है.

डिजाइन में मिलेगा नया और प्रीमियम लुक

पेटेंट इमेज के मुताबिक नया स्कूटर पहले से ज्यादा मॉडर्न स्टाइल के साथ आएगा. इसमें नया एलईडी हेडलाइट सेटअप, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, नीचे की तरफ शिफ्ट किया गया VinFast लोगो और नया फ्रंट फेंडर देखने को मिल सकता है. पीछे की ओर बैट-विंग स्टाइल एलईडी टेललाइट दी गई है, जिससे इसका डिजाइन काफी आकर्षक नजर आता है.

स्कूटर में 14 इंच के अलॉय व्हील, स्टेप-अप सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और फुट पेग जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए अधिक व्यावहारिक बनाती हैं.

फीचर्स में मिल सकती है आधुनिक टेक्नोलॉजी

संभावित फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट-की, कीलेस-गो सिस्टम और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं. इसके अलावा टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे मैकेनिकल फीचर्स भी दिये जाने की संभावना है.

इन फीचर्स के साथ यह स्कूटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी जगह बना सकता है.

यह भी पढ़ें: गड्ढे हों या उबड़-खाबड़ सड़क, 14-इंच बड़े पहियों वाले ये 5 स्कूटर्स देंगे स्मूद राइड

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज बढ़ानी है? अपनाइए ये स्मार्ट राइडिंग आदतें, हर चार्ज पर मिलेगा ज्यादा सफर

बैटरी और रेंज भी हो सकती है दमदार

मौजूदा VinFast Viper इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5kWh की फिक्स्ड बैटरी दी जाती है, जो करीब 82 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है. इसके साथ 1.15kWh की अतिरिक्त बैटरी लगाने का विकल्प भी मिलता है, जिससे कुल रेंज लगभग 150 किलोमीटर तक पहुंच जाती है.

यह सेटअप भारतीय शहरों में रोजाना आने-जाने वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

मोटर और परफॉर्मेंस कैसी होगी?

VinFast Viper में 3000W पीक पावर वाला रियर हब मोटर दिया गया है, जो लगभग 4bhp की पावर पैदा करता है. इसकी टॉप स्पीड करीब 70 किमी प्रति घंटा बताई जाती है. यदि भारतीय बाजार में आने वाला मॉडल इसी पावरट्रेन के साथ लॉन्च होता है, तो यह शहर के उपयोग के लिए एक संतुलित इलेक्ट्रिक स्कूटर साबित हो सकता है.

फिलहाल कंपनी ने भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन डिजाइन पेटेंट के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में VinFast भारतीय ईवी बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकती है.

यह भी पढ़ें: 2026 के सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर, खरीदने से पहले जानिए खूबी

यह भी पढ़ें: 1 लाख से कम कीमत वाले EV का कमाल, बिक्री में 51% उछाल, 4 लाख यूनिट पार कर बनाया रिकॉर्ड

Previous article आर्ट्स के लिए हमारे पास कंपनियां नहीं हैं…DU में 84% नंबर लाने के बाद भी नहीं मिली नौकरी
Next article पूर्णिया शहर में सड़क पर उतरे एसएसपी, दर्जनों वाहनों के कटे चालान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel