[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 की एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 की एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

0
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 की एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
सांकेतिक फोटो (Canva)

RRB NTPC Graduate Level CBT 2: रेलवे में ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर एग्जाम सिटी की जानकारी देख सकते हैं. यह भर्ती रेलवे में CEN के तहत आयोजित की जा रही है. CBT 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी.

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती CBT 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 के बीच हुई और इसका रिजल्ट 11 जून 2026 को घोषित किया गया. अब 30 जून 2026 को CBT 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जबकि परीक्षा 10 जुलाई 2026 को होगी. CBT 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा.

ऐसे चेक करें RRB NTPC CBT 2 Exam City Slip

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • भविष्य के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें.

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam City Slip

RRB NTPC वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 थी. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 27 नवंबर 2025 रखी गई थी. आवेदन में सुधार का मौका 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक दिया गया था. आवेदन की स्थिति 20 जनवरी 2026 को जारी की गई.

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही CBT 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बीच करें तैयारी, जानें RTE, NEP और शिक्षा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण सवाल

Previous article पूर्णिया शहर में सड़क पर उतरे एसएसपी, दर्जनों वाहनों के कटे चालान
Next article पत्नी बनीं गुरु, भवानीपुर के रवि कुमार राहुल बने ग्रामीण विकास पदाधिकारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel