[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया नदी किनारे खेल रहा था मासूम, एक फिसलन ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

नदी किनारे खेल रहा था मासूम, एक फिसलन ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

0
नदी किनारे खेल रहा था  मासूम, एक फिसलन ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
दुखी परिवार

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Purnea News: पूर्णिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल रहा 11 वर्षीय मासूम अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया. जब तक लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कुछ ही पलों में परिवार का इकलौता बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया.

इस हादसे के बाद सिर्फ एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा गांव सदमे में है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हर ओर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

नदी किनारे खेलते समय हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना पूर्णिया जिले के डगरुआ प्रखंड के कोचेली गांव की है. मृतक की पहचान पंकज यादव के 11 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है. वह गांव के मध्य विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था.

परिजनों के अनुसार पीयूष गांव की भुट्टा नदी के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा.

बचाने की कोशिश हुई, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी.

इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

माता-पिता का इकलौता बेटा था पीयूष

पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. परिवार की सारी उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं. उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

घर में मातम का माहौल है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि उन्हें सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीण भी इस दर्दनाक मंजर को देखकर अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक सके.

Purnea News: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में नदी और जलाशयों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत की याद दिलाता है.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Previous article 24 घंटे के भीतर मंडल कारा के दो बंदियों की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
Next article बक्सर में डेंगू-चिकनगुनिया पर अलर्ट, BDO ने दिए बचाव के खास निर्देश
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel