[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया 24 घंटे के भीतर मंडल कारा के दो बंदियों की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप

24 घंटे के भीतर मंडल कारा के दो बंदियों की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप

0
24 घंटे के भीतर मंडल कारा के दो बंदियों की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
सदर अस्पताल में मृत बंदी के परिजनों की जुटी भीड़

खगड़िया से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट

Khagaria Jail Prisoner Death: खगड़िया मंडल कारा में 24 घंटे के भीतर दो बंदियों की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. ताजा घटना में परबत्ता प्रखंड के मड़ैया निवासी चंदन मल्लिक की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने जेल के भीतर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया

जानकारी के अनुसार, चंदन मल्लिक को करीब दो सप्ताह पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा था. रविवार की शाम जेल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

24 घंटे में दो बंदियों की मौत से उठे सवाल

इससे पहले रविवार को ही मानसी क्षेत्र के एक अन्य बंदी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 24 घंटे के भीतर दो बंदियों की मौत के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जेल के अंदर चंदन मल्लिक के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ी. हालांकि, इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

सदर अस्पताल में जुटी परिजनों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें: जमीन विवाद सुलझने के बाद मुरादपुर में स्कूल भवन और पंचायत सरकार भवन का निर्माण फिर शुरू

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel