[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में डेंगू-चिकनगुनिया पर अलर्ट, BDO ने दिए बचाव के खास निर्देश

बक्सर में डेंगू-चिकनगुनिया पर अलर्ट, BDO ने दिए बचाव के खास निर्देश

0
बक्सर में डेंगू-चिकनगुनिया पर अलर्ट, BDO ने दिए बचाव के खास निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

Dumraon Dengue Awareness Campaign : बक्सर के डुमरांव प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड प्रौद्योगिकी केंद्र में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़ा को सफल बनाने के साथ-साथ डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई.

जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़ा को सफल बनाने पर चर्चा

बैठक में जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों की भूमिका तय की गई. बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया.

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए जागरूकता पर जोर

बीडीओ ने कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए डेंगू और चिकनगुनिया के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है. उन्होंने मॉल संचालकों, दुकानदारों और प्रबंधकों से अपील की कि खाली पड़े डिब्बों, कार्टनों और अन्य सामानों में पानी जमा नहीं होने दें. जहां पानी जमा हो गया हो, वहां मिट्टी का तेल डालकर मच्छरों के पनपने से रोकें.

Buxar News : बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से करें संपर्क

उन्होंने कहा कि हर बुखार डेंगू नहीं होता, इसलिए घबराने के बजाय लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. डेंगू और चिकनगुनिया के सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं होती. समय पर इलाज मिलने पर मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है.

एस्पिरिन और ब्रूफेन से बचने की सलाह

बैठक में लोगों को सलाह दी गई कि तेज बुखार की स्थिति में एस्पिरिन या ब्रूफेन जैसी दवाओं का सेवन नहीं करें. बुखार के लिए पारासिटामोल को सुरक्षित दवा बताया गया. अधिकारियों ने आम लोगों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.

Also Read : बक्सर में बारिश नहीं होने से सूखने लगा धान का बिचड़ा, किसानों की रोपनी पर मंडराया संकट, IMD ने बताया…

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel