[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Vijay Sinha: राजस्व कर्मियों को फटकारने के बाद अधिकारी को विजय सिन्हा ने किया सस्पेंड, बोले- नहीं किया जायेगा बर्दाश्त

Vijay Sinha: राजस्व कर्मियों को फटकारने के बाद अधिकारी को विजय सिन्हा ने किया सस्पेंड, बोले- नहीं किया जायेगा बर्दाश्त

0
Vijay Sinha: राजस्व कर्मियों को फटकारने के बाद अधिकारी को विजय सिन्हा ने किया सस्पेंड, बोले- नहीं किया जायेगा बर्दाश्त
विजय सिन्हा ने खान निरीक्षक को किया सस्पेंड

Vijay Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खान निरीक्षक के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. राजस्व कर्मियों को निशाने पर लेने के बाद अब उनके निशाने पर खान निरीक्षक आ गए हैं. ऐसे में उन्होंने दरभंगा के खान निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है. दरभंगा के खान निरीक्षक पर विभाग से जुड़े काम में गंभीर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है.

डीएम और पुलिस अधीक्षक को बड़ा आदेश

इस तरह से देखा जा सकता है कि अवैध खनन को लेकर भी डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सख्त रवैया अपना रहे हैं. खान निरीक्षक को सस्पेंड करने के साथ-साथ उन्होंने दरभंगा के डीएम और पुलिस अधीक्षक को बड़ा आदेश भी दिया. डिप्टी सीएम ने कहा, अवैध खनन में जो कोई भी संलिप्त होंगे, वैसे आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करें. यह भी कंफर्म किया कि किसी भी लेवल पर मिलीभगत या संरक्षण की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

अवैध खनन के खिलाफ कड़ा एक्शन

अवैध खनन के खिलाफ इस एक्शन का उद्देश्य यह बताया गया है कि जो वास्तविक अपराधी हैं उन्हें कठोर से कठोर दंड मिले. इसके साथ ही बिना किसी मतलब के निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित नहीं किया जाए. जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी को खनन लाइसेंस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जागरूकता शिविर के जरिये आम नागरिकों, व्यवसायियों और संबंधित हितधारकों को वैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लोगों से शिकायत करने की अपील की है. खान एवं भू-तत्व विभाग की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360, 94722 38821, 94731 91437 और 9031035247 पर शिकायत करने की अपील की गई है.

5 जनवरी को संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

मालूम हो, विजय सिन्हा जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर लगातार जनसुनवाई कर रहे हैं. 5 जनवरी को भागलपुर जिले में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे. इससे पहले भी वे कई जिलों में इस कार्यक्रम को लेकर लोगों की शिकायतें सुन चुके हैं और राजस्व कर्मियों को रडार पर भी ले चुके हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले में पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 96 चक्का ट्रक पर किया गया लोड, जानिए खासियत

Previous article Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR: कौन सी बजट हैचबैक आप लिए परफेक्ट? देखें कंपैरिजन
Next article UAE ने यमन से जाते-जाते सऊदी अरब के लिए खड़ी की मुश्किल, STC ने ‘स्वतंत्र’ दक्षिणी क्षेत्र के लिए घोषित किया संविधान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel