[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR: कौन सी बजट हैचबैक आप लिए परफेक्ट? देखें कंपैरिजन

Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR: कौन सी बजट हैचबैक आप लिए परफेक्ट? देखें कंपैरिजन

0
Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR: कौन सी बजट हैचबैक आप लिए परफेक्ट? देखें कंपैरिजन
Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR: अगर आप भी नए साल में अपनी पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं जो बजट में हो, चलाने में आसान हो और अच्छा माइलेज दे, तो Maruti Suzuki आपके लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन हो सकती है. इसकी एंट्री-लेवल हैचबैक कारों में Celerio और WagonR सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. ये दोनों ही भारतीय सड़कों पर जानी-पहचानी गाड़ियां हैं, लेकिन अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.

अगर आप इन दोनों गाड़ियों में से किसी एक को खरीदने का मन बना चुके हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि कौन-सी कार आपके लिए बेहतर रहेगी, तो आइए हम आपकी थोड़ी मदद करते हैं. यहां हम दोनों कारों की तुलना करके आपके फैसले को थोड़ा आसान बनाते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Celerio में 998cc का 3-सिलेंडर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 67 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. यह कार CNG ऑप्शन में भी उपलब्ध है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जो खासकर शहर में ड्राइविंग के लिए काफी आरामदायक है.

WagonR ज्यादा ऑप्शन देती है क्योंकि इसमें 1.0 लीटर इंजन मिलता है, जो पावर के मामले में Celerio जैसा ही है, वहीं 1.2 लीटर का ज्यादा ताकतवर पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो करीब 88.5 bhp की पावर देता है. इसी वजह से परिवार के साथ या हाईवे पर चलाते समय WagonR ज्यादा दमदार महसूस होती है. इसमें CNG का ऑप्शन भी उपलब्ध है. 

किसका माइलेज है तगड़ा?

माइलेज ही वह बड़ी वजह है, जिसकी वजह से लोग मारुति की गाड़ियां पसंद करते हैं. Celerio पेट्रोल में करीब 26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जबकि इसका CNG वेरिएंट लगभग 34.43 किमी प्रति किलो तक चल सकता है. वहीं, वैगनआर पेट्रोल में करीब 24.43 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और इसका CNG मॉडल लगभग 34.73 किमी प्रति किलो तक की क्षमता देता है.

साइज, स्पेस और कंफर्ट

Celerio लंबाई और चौड़ाई में थोड़ी ज्यादा है, इसलिए इसका लुक और फील एक कार जैसा लगता है. वहीं WagonR ज्यादा ऊंची है, जिससे अंदर बैठने पर सिर के लिए ज्यादा जगह मिलती है और केबिन खुला-खुला महसूस होता है. लंबे कद वाले लोग आमतौर पर WagonR में ज्यादा आराम महसूस करते हैं. इसके अलावा WagonR में 341 लीटर का बड़ा बूट मिलता है, जबकि Celerio कॉम्पैक्ट और आसान इस्तेमाल पर ज्यादा फोकस करती है.

क्या है दोनों की कीमत?

कीमत की बात करें तो Maruti Suzuki Celerio की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,69,900 रुपये है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती पेट्रोल कारों में शामिल करती है. वहीं Maruti Suzuki WagonR की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा, 4,98,900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, लेकिन इसमें ज्यादा वेरिएंट और इंजन ऑप्शन मिलते हैं. अगर आपका बजट सीमित है और हर रुपये की अहमियत है, तो Celerio इस मामले में थोड़ा आगे निकल जाती है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Alto K10 vs Renault Kwid: एंट्री लेवल के लिए कौन सी हैचबैक है दमदार? देख लें फुल कंपैरिजन

Previous article INSV कौंडिन्या मस्कट पहुंचने को तैयार, नौसेना प्रमुख बोले- राष्ट्रीय समुद्री चेतना जगाने वाली है यह यात्रा
Next article Vijay Sinha: राजस्व कर्मियों को फटकारने के बाद अधिकारी को विजय सिन्हा ने किया सस्पेंड, बोले- नहीं किया जायेगा बर्दाश्त
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel