[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘2005 से शुरू हुआ था बदलाव का युग’, संजय झा बोले- बिहार हमेशा नीतीश कुमार का रहेगा आभारी

‘2005 से शुरू हुआ था बदलाव का युग’, संजय झा बोले- बिहार हमेशा नीतीश कुमार का रहेगा आभारी

0
‘2005 से शुरू हुआ था बदलाव का युग’, संजय झा बोले- बिहार हमेशा नीतीश कुमार का रहेगा आभारी
नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उनके 20 साल के कार्यकाल को याद किया. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 सिर्फ एक तारीख नहीं थी, बल्कि बिहार के नए दौर की शुरुआत थी. उसी दिन से राज्य में बदलाव की नई कहानी शुरू हुई थी.

उस समय सबसे बड़ी चुनौती लोगों का टूटा भरोसा वापस लाना था

संजय झा ने लिखा कि जब नीतीश कुमार ने बिहार की कमान संभाली, तब सबसे बड़ी चुनौती लोगों का टूटा भरोसा वापस लाना था. राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर थी और व्यवस्था पर विश्वास कम हो गया था. नीतीश कुमार ने सबसे पहले कानून का राज स्थापित किया, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना लौटी.

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार ने हर क्षेत्र में बदलाव देखा. सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में बड़े काम हुए. गांव-गांव तक सड़कें पहुंचीं, घर-घर बिजली पहुंची और हर घर नल का जल जैसी योजनाओं ने आम लोगों की जिंदगी आसान बनाई.

नीतीश कुमार की इन योजनाओं का किया जिक्र

संजय झा ने महिलाओं के लिए किए गए कामों को भी खास बताया. साइकिल योजना, पंचायतों में आरक्षण और जीविका जैसी योजनाओं ने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया. इससे समाज में उनकी भागीदारी बढ़ी और उन्हें नई पहचान मिली.

उन्होंने यह भी कहा कि गया जी डैम जैसी परियोजनाओं ने सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत किया. बेहतर सड़कें, मजबूत आधारभूत ढांचा और सुरक्षित माहौल ने बिहार को निवेश के लिए तैयार किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा

संजय झा ने लिखा कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल सिर्फ विकास तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें सामाजिक न्याय और सबको साथ लेकर चलने की सोच भी थी. उन्होंने हर वर्ग, हर समुदाय और हर तबके को साथ लेकर काम किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का यह दौर आधुनिक बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. बिहार को निराशा से निकालकर उम्मीद की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए राज्य हमेशा उनका आभारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की वो भविष्यवाणी जो सच हुई, सम्राट चौधरी के हाथ में आई बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ही क्यों बने बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, इन वजहों से रेस में निकले सबसे आगे

Previous article छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर दी प्रेरणादायी प्रस्तुति
Next article आपकी ऑटोमैटिक कार में ये छोटा सा बटन आखिर इतना जरूरी क्यों है? जानें इसके फायदे
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel