[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile आपकी ऑटोमैटिक कार में ये छोटा सा बटन आखिर इतना जरूरी क्यों है? जानें इसके फायदे

आपकी ऑटोमैटिक कार में ये छोटा सा बटन आखिर इतना जरूरी क्यों है? जानें इसके फायदे

0
आपकी ऑटोमैटिक कार में ये छोटा सा बटन आखिर इतना जरूरी क्यों है? जानें इसके फायदे
शिफ्ट लॉक रिलीज बटन (Photo: Remaja)

बहुत से नए ड्राइवर्स के लिए ऑटोमैटिक कार चलाना काफी आसान लगता है. बस गाड़ी स्टार्ट करो, Drive (D) लगाओ और निकल पड़ो. लेकिन इसी आसान प्रोसेस के बीच कुछ छोटी-छोटी बातें अक्सर ध्यान से छूट जाती हैं. इन्हीं में से एक है सही तरीके से गियर को Neutral (N) में डालना. चाहे आपको कार बंद करनी हो, डबल पार्किंग की स्थिति हो, या फिर बैटरी डाउन होने जैसी इमरजेंसी हो, Neutral का सही इस्तेमाल आपको बड़ी परेशानी से बचा सकता है.

अपनी कार को न्यूट्रल में छोड़ने का सही तरीका क्या है?

अगर आप चाहते हैं कि गाड़ी बंद करने के बाद वो Neutral (N) में ही रहे, तो आपको एक सही सीक्वेंस फॉलो करना होगा. ये मुश्किल नहीं है, बस सही तरीके से करना जरूरी है. सबसे पहले गाड़ी को पूरी तरह रोक दें और ब्रेक पैडल पर पैर मजबूती से रखें. जब गाड़ी पूरी तरह स्थिर हो जाए, तो गियर को धीरे से ‘N’ यानी Neutral में डाल दें. इससे इंजन और पहियों का कनेक्शन हट जाता है.

अब सबसे जरूरी स्टेप आता है. पार्किंग ब्रेक (हैंडब्रेक) जरूर लगाएं. इसे अच्छे से खींचें ताकि गाड़ी किसी भी हालत में हिले नहीं. इसके बाद ही इंजन को बंद करें. ध्यान रखने वाली बात ये है कि आजकल की कई नई कारों, खासकर ऑटोमैटिक और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में, इंजन बंद करते ही सिस्टम खुद ही गियर को Park (P) में डाल देता है. इसलिए अपनी कार का बिहेवियर जरूर समझ लें और उसी हिसाब से प्रोसेस अपनाएं.

गियर शिफ्टर के पास लगा छोटा बटन क्या है?

अब बात करते हैं एक छोटे लेकिन बेहद काम के फीचर की, जिसे ज्यादातर ड्राइवर देखते तो हैं लेकिन कभी इस्तेमाल नहीं करते. हम बात कर रहे हैं गियर शिफ्टर के पास लगा छोटा सा छुपा हुआ बटन की. इसे Shift Lock Release कहा जाता है. ये मुश्किल समय में सच में बहुत काम आता है.

सोचिए अगर आपकी कार की बैटरी अचानक खत्म हो जाए या कोई इलेक्ट्रिकल दिक्कत आ जाए, तो आमतौर पर आप गियर लीवर को Park (P) से नहीं हिला सकते, जब तक इंजन ऑन न हो और ब्रेक दबा न हो. ऐसे में यही छोटा बटन आपकी मदद करता है.

ये बटन अक्सर गियर लीवर के पास एक छोटे से प्लास्टिक कवर के नीचे छुपा होता है. ये कभी छोटा सा चौकोर स्लॉट तो कभी गोल सा होता है. आप अपनी कार की चाबी या किसी छोटे टूल से इसका कवर आराम से खोल सकते हैं. जैसे ही कवर हटेगा, अंदर एक छोटा बटन मिलेगा. उसे दबाकर होल्ड करें और साथ ही गियर को ‘P’ से ‘N’ में शिफ्ट कर दें. इसके बाद बटन छोड़ सकते हैं. असल में, ये फीचर इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम को बायपास करके गाड़ी को बिना पावर के भी न्यूट्रल में डालने में मदद करता है.

क्यों यह फीचर जरूरी है?

ये फीचर कई सिचुएशंस में बहुत काम आता है. जैसे जब कार को टो करना हो, धक्का देकर ले जाना हो, या फिर ऑटोमैटिक वॉश में जहां गाड़ी को बिना इंजन के आसानी से रोल करना होता है. लेकिन एक बात हमेशा याद रखें कि सेफ्टी सबसे पहले है. Neutral में डालने के बाद और पहले, हमेशा हैंडब्रेक लगाना जरूरी है, खासकर अगर गाड़ी ढलान पर हो. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कार सिर्फ Neutral में है और हैंडब्रेक नहीं लगा, तो वो आसानी से लुढ़क सकती है.

यह भी पढ़ें: कार की छत पर क्यों बने होते हैं उभरे हुए पैटर्न? अच्छे-अच्छे ड्राइवरों को नहीं पता होती वजह

Previous article ‘2005 से शुरू हुआ था बदलाव का युग’, संजय झा बोले- बिहार हमेशा नीतीश कुमार का रहेगा आभारी
Next article डॉ. आंबेडकर के सपनों को शिक्षा से साकार करें: प्राचार्य
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel