[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर दी प्रेरणादायी प्रस्तुति

छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर दी प्रेरणादायी प्रस्तुति

0
छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर दी प्रेरणादायी प्रस्तुति

प्रखंड मुख्यालय में आंबेडकर जयंती श्रद्धा से मनायी गयी प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रखंड मुख्यालय में उनकी आदमकद प्रतिमा पर बीडीओ संजय कुमार और प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने माल्यार्पण किया. उनके जीवन और विचारों पर आधारित सामाजिक जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिससे संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरुकता और सम्मान की भावना और मजबूत हुई. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रेरणादायी प्रस्तुति दी. बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए. युवाओं से उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में प्रखंड और अंचल कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षिकाएं, छात्राएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता से भरा रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel