पटना और सारण जिले का बदमाश राजू अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार

Patna News: (नीतीश) एसटीएफ (Special Task Force Bihar) ने सारण जिले के दिघवारा दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात हथियार तस्कर राजू राय उर्फ लंगड़ा और उसके सहयोगी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों अपराधियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं. ... कई संगीन मामलों में वांछित […]

By Karuna Tiwari | May 21, 2026 2:41 PM

Patna News: (नीतीश) एसटीएफ (Special Task Force Bihar) ने सारण जिले के दिघवारा दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात हथियार तस्कर राजू राय उर्फ लंगड़ा और उसके सहयोगी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों अपराधियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं.

कई संगीन मामलों में वांछित है राजू राय

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजू राय सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित चकिया गांव का निवासी है, जबकि धर्मेंद्र कुमार बलवन टोला का रहने वाला है. दोनों के पास से दो देशी पिस्तौल, एक .315 बोर राइफल, 31 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है. एसटीएफ के मुताबिक, राजू राय शातिर अपराधी है और कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है. वर्ष 2024 में दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान तुलसी राय के बेटे की हत्या कोइलवर क्षेत्र में हुई थी, जिसमें राजू राय का नाम सामने आया था.

घर से बरामद हुई थी अवैध राइफल

वर्ष 2025 में डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव स्थित राजू राय के घर से अवैध पुलिस राइफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. इसके अलावा वर्ष 2025 में ही मनेर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके से बरामद एके-47 राइफल को भी राजू राय से जुड़ा बताया गया था.

रंगदारी और तस्करी का चलाता था गैंग

पुलिस के अनुसार, राजू राय भोजपुर और सारण जिले के कोईलवर एवं डोरीगंज दियारा क्षेत्र में रंगदारी, हथियार तस्करी और शराब तस्करी का गैंग संचालित करता था. उसके खिलाफ पटना, सारण और भोजपुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब छह मामले दर्ज हैं.

ALSO READ: