[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना

बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना

0
बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना
मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता टीम

Bihar News: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. सचिवालय को भेजे गए एक ई-मेल के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है. मौके पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर परिसर के कोने-कोने की तलाशी ले रहा है.

ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी

पटना स्थित बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय को एक ई-मेल भेजा गया था, जिसमें भवन को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी. यह ई-मेल 13 मार्च को सचिवालय के आधिकारिक मेल पर प्राप्त हुआ. धमकी की जानकारी मिलते ही सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया.

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई. इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मामले की पूरी जानकारी राज्य के शीर्ष अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाई जाए.

मुख्य सचिव और DGP को दी गई सूचना

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि इस घटना की सूचना तुरंत राज्य के मुख्य सचिव और बिहार के पुलिस महानिदेशक को दी जाए. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई.

विधानसभा परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी मिलने के बाद विधानसभा परिसर और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं. विधानसभा भवन में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है. हर गाड़ी और व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

ई-मेल भेजने वाले की तलाश

सुरक्षा एजेंसियां अब उस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में लगी हैं, जिसके जरिए यह धमकी भेजी गई. साइबर एक्सपर्ट भी इस जांच में शामिल किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है और उसने यह मेल कहां से भेजा.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

अधिकारियों के मुताबिक विधानसभा की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी वजह से पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Also Read: CM किसका होगा? बिहार के मंत्री ने कहा- फैसला बड़े स्तर पर होगा, निशांत पर क्या बोले?

Previous article अमरूद से तैयार करें मजेदार रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई
Next article Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi अब OTT पर, देखें रवि तेजा की कॉमेडी‑ड्रामा फिल्म
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel