[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi अब OTT पर, देखें रवि तेजा की कॉमेडी‑ड्रामा फिल्म

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi अब OTT पर, देखें रवि तेजा की कॉमेडी‑ड्रामा फिल्म

0
Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi अब OTT पर, देखें रवि तेजा की कॉमेडी‑ड्रामा फिल्म
भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi On OTT: तेलुगू कॉमेडी‑ड्रामा फिल्म ‘भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति’, जिसमें रवि तेजा मुख्य भूमिका में हैं, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है. फिल्म की सिनेमाई रिलीज 13 जनवरी, 2026 को हुई थी और अब इसे घर बैठे तेलुगू के अलावा तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी देखा जा सकता है.

अगर आपने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया और अब देखने का मन बना रहे हैं, तो आइए पहले इसकी कहानी और स्टार कास्ट जान लें.

फिल्म की कहानी क्या है?

कहानी हैदराबाद में रहने वाले वाइनमेकर राम के इर्द‑गिर्द घूमती है. राम ‘अनारकली’ नाम का वाइन प्रोडक्ट बनाता है और उसे अंतरराष्ट्रीय स्पिरिट्स कंपनी को भेजता है. हालांकि कंपनी इसे अस्वीकार कर देती है, जिससे राम यह जानने के लिए तैयार होता है कि इसके पीछे का कारण क्या हैं.

राम अपनी असिस्टेंट लीला के साथ स्पेन जाता है और वहां उसकी मुलाकात मानसा शेट्टी से होती है, जो कंपनी में प्रोडक्ट की समीक्षा करने वाली हेड है. राम अपनी असली पहचान छिपाकर मानसा को वाइन पर दोबारा विचार करने के लिए मनाने की कोशिश करता है. धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि राम पहले से शादीशुदा है और इस वजह से मानसा के साथ उसकी बढ़ती नजदीकियां तीनों की जिंदगी में एक नया मोड़ लेकर आती हैं.

फिल्म का स्टार कास्ट

यह फिल्म किशोर तिरुमाला की लिखी और निर्देशित है, जबकि सुधाकर चेरुकुरी ने इसे SLV Cinemas के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. मुख्य कलाकारों में रवि तेजा, आशिका रंगनाथ, डिंपल हयाती शामिल हैं, वहीं सहायक कलाकारों में सुनील, सत्य, वेनेला किशोर, सुधाकर और मुरलीधर हैं.

यह भी पढ़ें: Neena Gupta ने 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर दिया मजेदार रिएक्शन

Previous article बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना
Next article ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल का हमला, तेहरान के तालेघन कंपाउंड को बनाया निशाना
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel