[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल का हमला, तेहरान के तालेघन कंपाउंड को बनाया निशाना

ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल का हमला, तेहरान के तालेघन कंपाउंड को बनाया निशाना

0
ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल का हमला, तेहरान के तालेघन कंपाउंड को बनाया निशाना
ईरान के परमाणु प्रोजेक्ट पर इजराइल का हमला

Israel Strikes Iran: IDF का दावा है कि इस कंपाउंड का इस्तेमाल परमाणु हथियार विकसित करने के लिए जरूरी तकनीकों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा था. अक्टूबर 2024 में भी इजराइल ने इसी ठिकाने पर हमला किया था. सेना के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि ईरान ने अक्टूबर के हमलों के बाद फिर से इस जगह को ठीक करने की कोशिश की थी.

इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी का दावा

अमेरिका स्थित थिंक टैंक, ‘इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी’, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नजर रखता है, उसने भी हाल ही में दावा किया था कि ईरान तेहरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित पारचिन के तालेघन कंपाउंड में गोपनीय सैन्य गतिविधियां चला रहा है. इजराइल और पश्चिमी देशों ने लंबे समय से ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया है, जिसे ईरान नकारता रहा है, लेकिन वह लगातार 60 फीसदी तक यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) कर रहा है, जो हथियारों के करीब मानी जाने वाली शुद्धता है.

फरवरी 2026 में तेज हुआ एक्शन

इस महीने की शुरुआत में भी इजराइली सेना ने तेहरान के बाहरी इलाके में एक भूमिगत (अंडरग्राउंड) परमाणु सुविधा पर हमला किया था, जहां वैज्ञानिकों के कथित तौर पर हथियार का एक मुख्य हिस्सा बनाने का दावा किया गया था. वहीं, 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से हमला कर परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े अस्तित्व के खतरे को खत्म करने की बात कही थी. इजराइली अधिकारियों का कहना है कि जून 2025 में 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की कोशिशें और तेज कर दी थीं.

ईरान के कई शहरों में बड़े हमले

ईरान के सरकारी प्रसारक ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, तेहरान के रिहायशी इलाके में जोरदार धमाके सुने गए. इजराइली वायुसेना ने एक साथ तेहरान, शिराज और अहवाज में इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया. शिराज में बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन और भंडारण के लिए इस्तेमाल होने वाले एक अंडरग्राउंड ठिकाने को ध्वस्त किया गया. तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया, जबकि अहवाज में उन मुख्यालयों पर प्रहार किया गया, जहां से क्षेत्रीय हमलों की योजना बनाई जा रही थी. पिछले 24 घंटों में इजराइल ने ईरान में 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है, जिसे ‘ऑपरेशन रोर ऑफ द लायन’ (Operation Roar of the Lion) का नाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप के मंत्री बनवा रहे बंकर? ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिका में डिमांड 10 गुना बढ़ी

नेतनयाहू की ईरान के नए सुप्रीम लीडर को चेतावनी

इस तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा को भी निशाना बनाएगा, तो उन्होंने कहा कि मैं किसी भी आतंकवादी संगठन के नेताओं के लिए जीवन बीमा पॉलिसी जारी नहीं करूंगा. उन्होंने मोजतबा खमेनेई को रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ‘कठपुतली’ करार दिया.

ये भी पढ़ें: कौन हैं मोहम्मद अली जाफरी? जिनकी स्ट्रेटजी से तन कर खड़ा है ईरान; हरा नहीं पा रहे US-इजरायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel